छत्तीसगढ़
खरीफ तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश
Shantanu Roy
27 March 2026 9:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राज्यपाल के सचिव एवं सहकारिता सचिव सी.आर. प्रसन्ना खरीफ सीजन की तैयारियों, उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति, बीज की उपलब्धता और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए और किसानों को राहत और बीमा क्लेम का त्वरित रूप से दिलाने के निर्देश दिए गए। सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र शर्मा, एस.डी.एम. अजय मोड़ियम, उपसंचालक कृषि सम्पदा पैकरा सहित कृषि विभाग से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव प्रसन्ना बैठक में पूर्व वर्षों में उर्वरकों की मांग और आपूर्ति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई।
वर्तमान खाद भंडारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले में गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रासायनिक उर्वरक का पर्याप्त भंडारण किया जाए और रैक पॉइंट से आवंटित खाद का जिले में समय पर भंडारण सुनिश्चित हो। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों में भंडारण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। खाद एवं बीज निरीक्षकों द्वारा बीज व खाद दुकानों तथा समितियों का नियमित भौतिक निरीक्षण किया जाए, ताकि कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी स्थिति पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि खाद का वितरण नियमानुसार हो और केवल पात्र किसानों को ही खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए, जिसके लिये उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने और क्रियान्वयन की बात कही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





