छत्तीसगढ़
रायगढ़ में समीक्षा बैठक शुरु, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे कई योजनाओं की समीक्षा
Nil dhankar
2 Sept 2022 11:14 AM IST

x
रायपुर। रायगढ़ में समीक्षा बैठक चल रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के सभी रिक्त पदों पर भर्ती करें, सुनिश्चित करें कि फ्लाई एश का नदियों में प्रदूषण ना होने पाए, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नरवा का काम तेजी से करें, पानी की सुविधा होने से हाथी बाहर नहीं जाएंगे।
आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा - वाटर रिचार्जिंग के लिए तेजी से कार्य करें। महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से दूर करना है। जर्जर सड़कों को ठीक करने का काम तेजी से करें। शहर की सभी खराब सड़कों को तेजी से ठीक करें जो भी आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Delete Edit

Next Story





