छत्तीसगढ़
राजस्व पटवारी संघ का फैसला, इस दिन से हड़ताल करेंगे पटवारी
jantaserishta.com
8 May 2023 7:49 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर. राजस्व पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं. आपको बता दें कि बीते दिनों पटवारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर राजस्व विभाग के सचिव और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. मांगे पूरी नहीं होने पर अब प्रदेशभर के पटवारियों ने 15 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.
पटवारी संघ ने ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन बढाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने, मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म करने, बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज न करने की मांग की थी.
Tagsराजस्व पटवारी संघअनिश्चितकालीन हड़तालहड़तालपटवारी हड़तालरायपुरRevenue Patwari Unionindefinite strikestrikePatwari strikeRaipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





