छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल से राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाक़ात
Nil dhankar
16 March 2022 4:44 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा, नीरज सिंह, निर्मल साहू, मनोज बाँधेकर, दिनेश यादव एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।
Next Story





