छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने जिला स्तरीय रंगोली व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Shantanu Roy
3 Oct 2026 5:32 PM IST
राजस्व मंत्री ने जिला स्तरीय रंगोली व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्र सेवा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को वर्धमान स्कूल बलौदाबाजार मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चित्र सेवा कार्यक्रम अंतर्गत छात्रों ने बहुत सुंदर रंगोली बनाकर विकसित भारत का तस्वीर बनाया है।उन्होंने कहा कि इतिहास बनाने मे कड़ी मेहनत औऱ परिश्रम लगता है। आज मेहनत करेंगे तो कल भविष्य उज्जवल होग़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन एक पाठशाला है जिससे सीख लेकर जीवन मे आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने हर आयु वर्ग के लिये योजना लागू किया है।


इसी तरह छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा मे कार्य किया जा रहा है। इन्हे मिला पुरस्कार-रंगोली प्रतियोगिता कक्षा पहली से 8 वी मे प्रथम निधि यादव,द्वितीय पुष्पाजलि कन्नौजे एवं तृतीय गरिमा सोनकर,कक्षा 9वी से 12 मे प्रथम रेखा, द्वितीय दीपाक्षी पटेल एवं तृतीय नंदिनी, भाषण प्रतियोगिता कक्षा पहली से 8 वीं मे प्रथम सौम्या वर्मा द्वितीय देविका वर्मा एवं तृतीया प्रियांशु साहु, कक्षा 9 वीं से 12 वीं मे प्रथम लाभा वर्मा,द्वितीय रागिनी श्रीवास एवं तृतीय गीतिका गोस्वामी, चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा पहली से 8वी मे प्रथम हिमांशी साहु,द्वितीय कुसुम कोशले एवं तृतीय विद्या साहु,कक्षा 9वी से 12 वी मे प्रथम तन्वी मलाकी,द्वितीय सृष्टि सोनी एवं तृतीय साक्षी पूरेना रहे। इस अवसर पर राजयसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,उपाध्यक्ष जिला पंचायत पवन साहु, सी ई ओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Next Story