छत्तीसगढ़

पटवारी को रिटर्निंग ऑफिसर ने किया सस्पेंड, मोबाइल बंद कर गायब हो गया ड्यूटी से

Nil dhankar
23 Feb 2025 4:43 PM IST
पटवारी को रिटर्निंग ऑफिसर ने किया सस्पेंड, मोबाइल बंद कर गायब हो गया ड्यूटी से
x
छग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतपत्र (बैलेट पेपर) की प्रूफ रीडिंग में लापरवाही बरतने पर तहसील कार्यालय मरवाही के पटवारी जवाहर राम चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, 18 फरवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मरवाही द्वारा जारी निर्देशों के तहत पटवारी राम चौधरी को मतपत्रों की प्रूफ रीडिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्हें सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहने का निर्देश था, लेकिन वे 19 फरवरी की रात 9 बजे से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित हो गए।

नोडल अधिकारी के फोन कॉल को काटने और अपना मोबाइल नंबर बंद करने की शिकायत भी सामने आई। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड मरवाही द्वारा पटवारी राम चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब में उन्होंने अपने परिचित के यहां जाने की बात कही, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जवाब भेजा, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया।


Next Story