छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Nil dhankar
17 Nov 2021 3:13 PM IST
नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
x

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम / उपनिर्वाचन नगरपालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्र.05 तथा 11 नगर पंचायत थान खाम्हरिया वार्ड क्र 11 नगर पंचायत - देवकर वार्ड क्र 7 नगर पंचायत - मारो क्र 01 से 15 तक निर्वाचन को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निग आफिसर एक सहायक रिटर्निंग आफिसर (ए.आर ओ ) नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) विलास भोस्कर संदीपान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा के वार्ड क्र. 5 तथा 11 के लिए स्वयं कलेक्टर रिटर्निंग अधिकारी दुर्गेश वर्मा एस डी एम होरी सिंह ठाकुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बेमेतरा सहायक रिटर्निंग अधिकारी होगे। इसी तरह थान खाम्हरिया के वार्ड क्र 11 के रिटर्निग अधिकारी एम एल झारिया तहसीलदार आर सी तिवारी सी एम ओ सहायक रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्र 07 के रिटर्निंग अधिकारी चंद्रशेखर चन्द्राकर प्रभारी तहसीलदार साजा कोमल ठाकुर सी एम ओ देवकर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नगर पंचायत मारो के रिटर्निंग अधिकारी विश्वास राव मस्के एस डी एम नवागढ़ प्रकाश चन्द्र साहू तहसीलदार नांदघाट एवं सी एम ओ मारो रामवन सिंह नेताम सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया हैं।

Next Story