छत्तीसगढ़

शादी समारोह से वापस लौट रही टाटा एस वाहन पलटी, कई बराती हुए घायल

Nil dhankar
7 Feb 2022 9:04 AM IST
शादी समारोह से वापस लौट रही टाटा एस वाहन पलटी, कई बराती हुए घायल
x
बड़ा हादसा

कोरबा। कोरबा में शादी से वापस लौट रही 20 लोगों से भरी टाटा एस अनियांत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में 14 महिला समेत बच्चे घायल हुऐ हैं, जिनमें से दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है.

हादसा कटघोरा थाना के मोहनपुर आछीदादर के पास की बताई जा रही है. दुर्घटना में गाड़ी में सवार 14 लोगों के घायल होने की सूचना है. सूचना पर 108 व 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है. जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं, वहाँ से विजयनगर अपने घर वापसी के दौरान मोहनपुर के पास बने पुल के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश घायलों को साधारण चोटें आई है.


Next Story