
रायपुर: एक वक्त था, जब शासकीय सेवकों को रिटायरमेंट के वक्त पेंशन सहित अन्य सत्वों के लिए कई बार शासकीय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की रिटायरमेंट के वक्त में दिक्कतें नहीं होगी। प्रोजेक्ट वंदन के जरिए सारे सत्वों एवं पेंशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता न हो। दरअसल, प्रोजेक्ट वंदन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर शुरू की गई है। विगत अप्रैल माह में 44 अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हुए उन्हें सम्मान के साथ रिटायरमेंट की शुभकामनाओं के साथ ही शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिनमें 7 अधिकारी-कर्मचारियों के सारे सत्वों का भुगतान किया गया तथा बाकियों का 10 दिन के भीतर सभी सत्व प्रदान किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





