छत्तीसगढ़

ट्रेलर की चपेट में आया रिटायर्ड कर्मी, हुई दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
11 April 2022 7:09 AM GMT
ट्रेलर की चपेट में आया रिटायर्ड कर्मी, हुई दर्दनाक मौत
x
सड़क हादसा

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। रिटायर्ड कर्मी सुबह सैलून जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में मेन रोड में ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस हादसे मे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे सड़क से दूर फेंका गए। इधर, उनकी बाइक ट्रेलर के सामने पहिए में फंस गई, जिसे घसीटते हुए चालक करीब 10 किलोमीटर तक ले गया, जहां वह ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम तुर्काडीह निवासी सुखलाल पटेल (65) तखतपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थ थे। तीन साल पहले रिटायर्ड होने के बाद वह गांव में खेती करते थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे अपनी बाइक क्रमांक CG 10 AU 6225 में सवार होकर सैलून जाने के लिए बाजार चौक तरफ जा रहे थे। अभी वे तुर्काडीह बस्ती के पास पहुंचे थे। तभी सकरी बाइपास रोड से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 AY 7299 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुखलाल बाइक से उछल कर सड़क के दूर जा गिरे। इस हादसे में उनकी सिर में गंभीर चोंटें आई थी।


Next Story