छत्तीसगढ़

रिटायर्ड कर्मी की मौत, स्कूटी समेत गिरा गड्ढे में

Nilmani Pal
28 May 2023 2:49 AM GMT
रिटायर्ड कर्मी की मौत, स्कूटी समेत गिरा गड्ढे में
x
छग

कोरबा। बहन काे लेकर गांव जाते समय रिटायर्ड बालकाे कर्मी स्कूटी समेत गड्ढे में गिर गया। घटना में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड कर्मी की माैत हाे गई। खरमाेरा निवासी खुदेराम महिलांगे बालकाे के रिटायर्ड कर्मी थे।

वे एनटीपीसी में निवासरत अपनी बड़ी बहन बैजंती अनंत और छाेटी बहन मनीषा महिलांगे के घर गए थे, जहां से एक्टिवा सीजी-12-एटी-2517 में छाेटी बहन मनीषा काे लेकर अपने गृह ग्राम अगारखार (बलाैदा) जा रहे थे। सर्वमंगला चाैक के पास एक्टिवा गड्ढे में गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने खुदेराम को मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story