छत्तीसगढ़

रिटायर्ड एसडीओ से लूट, बाइकर्स गैंग पर शक

Nilmani Pal
11 March 2026 10:26 AM IST
रिटायर्ड एसडीओ से लूट, बाइकर्स गैंग पर शक
x
छग

बिलासपुर। बाइकर्स गैंग का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ गंगा प्रसाद टंडन के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई। बदमाश उनकी जेब से मोबाइल लूटकर स्कूटी से भाग निकले। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

व्यापार विहार रोड स्थित नागदौने कॉलोनी निवासी गंगा प्रसाद टंडन शाम को पैदल अपने दोस्त इंद्रकुमार गायकवाड़ से मिलने तिफरा गए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे लौट रहे थे। तभी महाराणा प्रताप चौक के पास तिफरा की ओर जा रहे सफेद एक्टिवा सवार तीन युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। युवकों ने चलती बाइक से झपट्टा मारा और उनकी शर्ट की जेब में रखा 14 हजार रुपए कीमती मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक्टिवा का नंबर नहीं देख पाए, लेकिन महाराणा प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान की जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े

सरकंडा के रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखे जमा कर रखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चटर्जी गली में स्थित एक मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा था। सघन आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों के भंडारण से क्षेत्र में अनहोनी का खतरा था। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि चटर्जी गली निवासी संजय थदानी ने अपने घर में अवैध रूप से पटाखे जमा कर रखा है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मकान पर दबिश दी। मौके पर मौजूद मकान मालिक संजय थदानी और उसके व्यापारिक साझेदार रवि गिधवानी से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर कार्टनों में भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने जब आरोपियों से भंडारण का लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मौके से टाइगर बम, अनार, चरखी, फुलझड़ी, माचिस और लड़ी पटाखे बरामद किए। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story