छत्तीसगढ़

रिटायर्ड प्रोफेसर के मकान का ताला टूटा, कैश और डेढ़ लाख के जेवर गायब

Nilmani Pal
17 Nov 2022 3:07 AM GMT
रिटायर्ड प्रोफेसर के मकान का ताला टूटा, कैश और डेढ़ लाख के जेवर गायब
x

सांकेतिक फोटो  

रायपुर। जोरा कृषक नगर में रिटायर्ड प्रोफेसर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर कैश व जेवर पार कर दिए। चोर ताला तोड़कर भीतर गए और आलमारी से जेवर पार कर दिए। जब वापस लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि जोरा कृषक नगर में कृषि महाविद्यालय से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र शर्मा का मकान है।

वे पत्नी के साथ बेटी के घर गए थे। वहां से वापास लौटे। मकान के मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखा 30 हजार कैश और डेढ़ लाख से ज्यादा का जेवर गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Next Story