![रिटायर्ड प्राचार्य का निधन रिटायर्ड प्राचार्य का निधन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/03/1856081-2.webp)
x
रायपुर। विवेकानंद नगर निवासी प्रो. आईपी तिवारी का 90 वर्ष की आयु में बिलासपुर के तारबाहर डीपूपारा में निधन हो गया। प्रो. तिवारी ने तत्कालीन मध्यप्रदेश और उसके बाद छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य तथा अतिरिक्त संचालक के रूप में सेवाएं दी हैं।
जूलॉजी विषय में उस समय इनके रिसर्च आर्टिकल इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित हुआ करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे काफी अरसे से रामकृष्ण आश्रम रायपुर से भी जुड़े हुए थे। तिवारी डॉ. सीमा मिश्रा (प्राध्यापक) बिलासा कन्या महाविद्यालय के पिता थे। बिलासपुर के मधुवन मुक्तिधाम में उनके दामाद राजेंद्र मिश्रा द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त कमिश्नर ब्रजेश चंद्र मिश्रा तथा न्यायमूर्ति दीपक तिवारी, सुशांत शुक्ला भी मौजूद थे।
Next Story