छत्तीसगढ़

थप्पड़बाज पुलिसकर्मी के वीडियो पर रिटायर्ड IPS का ट्वीट, यह तस्वीर बदलनी चाहिए

Nilmani Pal
29 Jun 2023 10:50 AM IST
थप्पड़बाज पुलिसकर्मी के वीडियो पर रिटायर्ड IPS का ट्वीट, यह तस्वीर बदलनी चाहिए
x

रायपुर। थप्पड़बाज पुलिसकर्मी के वीडियो पर रिटायर्ड IPS आरके ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह तस्वीर बदलनी चाहिए। बता दें कि बांद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां एक पुलिस कांस्टेबल फरयादी युवक को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा है. सिपाही ने 4 सेकंड में युवक के 4 थप्पड़ जड़े और हाथ मरोड़कर घसीटता हुआ ऑफिस के बाहर ले गया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

यह घटना डीएम चेंबर के ठीक बाहर हुई. बताया जा रहा है कि एक फरयादी युवक DM ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था. जहां उसने किसी अफसर से अभद्रता कर दी. जिस पर गनर ने उसे बेरहमी से पीट दिया. सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि यह वायरल वीडियो सोमवार का है. इस मामले की जांच की जा रही है.


Next Story