छत्तीसगढ़

रिटायर CRPF की बेटी का कमाल, चार पर्वतों में चढ़कर फहराया तिरंगा

Nilmani Pal
19 Jun 2022 11:52 AM GMT
रिटायर CRPF की बेटी का कमाल, चार पर्वतों में चढ़कर फहराया तिरंगा
x

बिलासपुर। पर्वतारोही निशू सिंह को पर्वतों में तिरंगा लहराने का अनोखा जुनून है। अब देक 15 से अधिक पर्वतों को नाप चुकी है। अबकी बार निशु ने एक हिमाचल प्रदेश व उत्तरखंड के चार पर्वतों में चढ़कर तिरंगा ध्वज फहराया है। वह कहती है कि देश-विदेश के सभी पर्वतों में वह तिरंगा देखना चाहती है। बेटी के इस अदम्य साहस को देखकर सभी का सिर उंचा हो जाता है।

हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वधान में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी एवं गाइड पर्वतारोही नूर मोहम्मद के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही निशु सिंह ने यह कारनामा कर दिखाया है। हाल ही में (हटू पीक 11152 फिट ) नारकंडा हिमाचल प्रदेश (कुंजुम पास 15059 फिट) लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश छषभ कोर्स के दौरान( द्रौपदी का डांडा पर्वत 16000 फिट) उत्तरकाशी उत्तराखंड (माउंट कनामो 19556 फीट) स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश की चोटी पर तिरंगा फहराकर अपने जिले व प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।

ग्राम भरनी निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सिपाही की बेटी निशू को पर्वतों को लांघने का जुनून है। मां मुनी देवी और छोटे भाई रवि और विशाल सिंह भी उसके इस साहस को देख दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। सीएमडी कालेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद बिलासपुर के आस-पास पहाड़ों में चढ़ने लगी। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन ने उसके इस साहस को देखते हुए प्रशिक्षण दिया। विगत तीन साल से लगातार पर्वतों पर चढ़ रही है।

Next Story