छत्तीसगढ़

रिटायर्ड बैंककर्मी के घर चोरी, 1 लाख नकदी चोरो ने किया पार

Nil dhankar
29 Nov 2021 12:11 PM IST
रिटायर्ड बैंककर्मी के घर चोरी, 1 लाख नकदी चोरो ने किया पार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के करबला में रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख स्र्पये नकद और सोने के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला में रहने वाले गोवर्धन लाल देवांगन स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

बुधवार की शाम सात बजे वे अपने घर में ताला लगाकर रायगढ़ जिले के तमनार चले गए थे। रविवार की रात आठ बजे वे वापस अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर नकद एक लाख स्र्पये पार कर दिए थे। वहीं, सोने के जेवर भी गायब थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सरकंडा के बहतराई में रहने वाले जगदीश राजपूत ग्लास फिटिंग का काम करते हैं। उनकी बहन मीरा राजपूत का मोपका के न्यू सिटी पार्क कालोनी में मकान है। मीरा अपने पति विनोद के साथ पारिवारिक काम से लोरमी क्षेत्र के लाखासार गई हैं। इस दौरान उनके मकान में रात को सोने के लिए उनके भाई जगदीश जाते हैं। शनिवार की रात वे बहतराई स्थित अपने घर में ही स्र्क गए।

रविवार की शाम उनके बहनोई ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। इस पर जगदीश शाम सात बजे अपनी बहन के घर गए। इस दौरान घर का दरवाजा खुला हुआ था। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। जगदीश ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।


Next Story