छत्तीसगढ़
चोरी का राज खोला तो बदला, आरोपी मौका मिलते ही युवक पर टूट पड़े
jantaserishta.com
13 Sept 2026 12:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा के बांकीमोंगरा इलाके में चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देना युवक को महंगा पड़ गया। चोरों ने तालाब के पास उसे घेरकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने युवक का गला दबाया और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ युवक को मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गए।
घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चाकाबुड़ा छिछमेपारा की है। 23 साल के अजय सिदार ने 10 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उसने सल्हियापारा की एक दुकान के पुराने घर से कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को चोरी का सामान ले जाते देखा था। अजय ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दे दी थी।
अजय के मुताबिक, चोरी की जानकारी देने से आरोपी नाराज थे। बदला लेने के लिए उन्होंने उसी रात करीब 9 बजे तालाब के पास उसे घेर लिया। कन्हैयालाल अगरिया उर्फ कान्हा (19), विजय कुमार अगरिया उर्फ बिज्जू (20), राहुल सिंह अगरिया उर्फ सोनू (20) और एक नाबालिग पहले से वहां घात लगाकर बैठे थे।
आरोपियों ने अजय को देखते ही गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने उससे पूछा कि उसने दुकान मालिक को चोरी की जानकारी क्यों दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अजय को हाथ-मुक्कों और लातों से पीटा। उन्होंने उसका गला भी दबाया।
इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से अजय के सिर पर कई वार किए। इससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। अजय की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
बांकीमोंगरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





