छत्तीसगढ़

नगर सैनिकों की भर्ती के सम्बन्ध में परिणाम जारी

Nilmani Pal
18 Aug 2025 4:11 PM IST
नगर सैनिकों की भर्ती के सम्बन्ध में परिणाम जारी
x

अंबिकापुर। नगर सेना विभाग के 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों की भर्ती कार्यवाही गई है। जिसका परिणाम 08 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। उक्त भर्ती परिणाम विभागीय वेबसाईट https://https://www.cghgcd.gov.in/एवंhttps://firenoc.cg.gov.in/में अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी नगर सेना भर्ती परिणाम जानने हेतु उक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

स्वयंसेवी महिला नगर सैनिकों की भर्ती परिणाम जारी

बस्तर संभाग के जिला कोण्डागांव में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 100 स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक पदों के भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर चयन सूची विभागीय वेबसाईटhttps://www.cghgcd.gov.in/एवंhttps://firenoc.cg.gov.in/में अपलोड किया गया है। छात्रावास ड्यूटी हेतु महिला नगर सैनिकों की भर्ती परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है।

Next Story
null