छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के परिणाम आज: मतगणना शुरू, किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रत्याशियों की धक-धक शुरू

jantaserishta.com
23 Dec 2021 9:15 AM IST
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के परिणाम आज: मतगणना शुरू, किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रत्याशियों की धक-धक शुरू
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 9 बजे से सभी नगरीय निकायों में काउंटिंग शुरू हो चुकी है।

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। वहीं किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
बीरगांव नगर निगम से स्ट्रॉन्ग रूम से मत पेटी निकाला गया है। मत पेटी निकालने की वीडियोग्राफी कराई गई है। बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। सभी नगरीय निकायों के मिलाकर प्रदेश में कुल 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर तीन बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे।
नगर पालिका निगम
- बिरगांव (रायपुर)
- भिलाई (दुर्ग)
- रिसाली (दुर्ग)
- भिलाई-चरोदा
नगर पालिका परिषद
- शिवपुर चरचा (कोरिया)
- जामुल (दुर्ग)
- सारंगढ़ (रायगढ़)
- बैकुंठपुर (कोरिया)
- खैरागढ़ (राजनांदगांव)
नगर पंचायत
- प्रेमनगर (सूरजपुर)
- नरहरपुर (कांकेर)
- कोंटा (सुकमा)
- भैरमगढ़ (बीजापुर)
- भोपालपट्टनम मारो (बेमेतरा)
उपनिर्वाचन नगर निगम
- बिलासपुर
- रायगढ़
- राजनांदगांव
नगर पालिका परिषद
- गोबरा नवापारा
- बेमेतरा
- कोंडागांव
नगर पंचायत
- बसना
- कुरुद
- मगरलोड आमदी थान खम्हरिया
- उतई
- भानुप्रतापपुर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story