छत्तीसगढ़

आदरणीया सोनिया गांधी को करना है अंतिम फैसला : मोहन मरकाम

Nil dhankar
18 Sept 2022 12:34 PM IST
आदरणीया सोनिया गांधी को करना है अंतिम फैसला : मोहन मरकाम
x

रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने स्वयं को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए या न बनाएं जाने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। पीसीसी डेलिगेट्स की राजीव भवन में बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि इसका फैसला आदरणीया सोनिया गांधी को करना है।

मेरा कार्यकाल पूरा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करूंगा। बैठक के बारे में जानकारी दी कि दो प्रस्ताव पारित किए गए। पहला पीसीसी अध्यक्ष समेत सभी नियुक्तियों का अधिकार हाईकमान को देने और राहुल गांधी को अगला अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुए।


Next Story