छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम को संवारने का संकल्प जनता की कसौटी पर खरा उतरना ध्येय: मीनल चौबे
Shantanu Roy
28 Feb 2025 1:11 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा राजधानी के नगर निगम का महापौर चुना जाना सुखद अनुभव है और रायपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद के बिना यह असंभव था मेयर नगर निगम को नए सिरे से संवारना हमारा प्रथम संकल्प है और हम अपने संकल्प पर त्वरित प्रभाव से कार्य चालू कर चुके हैं साथ ही रायपुर की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमे मतदान किया है उस विश्वास में खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक सितारों से सजा हुआ था।
साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति प्रस्तुति देने वाली प्रसिद्ध कलाकार आरू साहू ने अपनी प्रस्तुति भी दी आज आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम , मंत्री ओ. पी. चौधरी रायपुर पश्चिम विधायक और रायपुर नगर निगम चुनाव संचालक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और नगर निगम क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





