छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवती को जिंदा जलाने की कोशिश

jantaserishta.com
14 Sept 2026 11:05 AM IST
छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवती को जिंदा जलाने की कोशिश
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग दी. घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. मामला माना थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ को लेकर युवती ने आरोपी का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.
मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने किस कारण भ्यावह घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story