छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी में चला इस्तीफे का दौर, पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Shantanu Roy
6 April 2024 10:22 AM GMT
कांग्रेस पार्टी में चला इस्तीफे का दौर, पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। अब फिर एक बड़ी खबर है कि शंकर लाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शंकर लाल साहू कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष थे। शंकर लाल साहू ने रायपुर लोकसभा से टिकट मांगी थी। उन्होंने कांग्रेस पर साहू समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। शंकरलाल साहू जल्द ही BJP प्रवेश कर सकते हैं, उन्होंने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की है।

इधर कवर्धा से बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला भी आज बीजेपी में शामिल हुए है। बीजेपी के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने पूर्व सीएम को गोबर चोर कहकर संबोधित किया है। थोड़ी देर में चंद्रशेखर शुक्ला भाजपा में शामिल हो जाएंगे वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश करेंगे। वहीं लोरमी में चुनाव नजदीक आते-आते पार्टियों में दल -बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं पार्टी पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। वहीं जानकारी मिली है कि अब वे कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनता शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतों की गणना की जाएगी। वहीं, अब पहले चरण के मतदान में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
Next Story