छत्तीसगढ़
घरों में चोरी और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Jun 2026 6:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और खरोरा थाना क्षेत्रों में नकबजनी और वाहन चोरी की आधा दर्जन घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीगर जिले का हिस्ट्रीशीटर अविनाश गोस्वामी, चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 05 सूने मकानों और 01 दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी, जिला महासमुंद के थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ रायपुर एवं महासमुंद जिलों में चोरी और नकबजनी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
घटनाओं में विधानसभा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परसुलीडीह स्थित सूने मकान, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और खरोरा क्षेत्र के कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने घरों से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, पूजा सामग्री, सीसीटीवी डीवीआर और अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी। जांच के दौरान एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले चार आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी की पहचान हुई।
जिसके बाद उसे और अन्य दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अविनाश गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और चोरी का माल दलदल सिवनी पंडरी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को बेचा गया। इसके बाद पुलिस ने खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चांदी के जेवरात, सिक्का, पायल, चैन, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त की है। कुल जप्त सामान की कीमत लगभग 2,20,000 रुपये बताई गई है। प्रकरण में विभिन्न थानों में दर्ज कुल 6 मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tagsरायपुरनकबजनीवाहन चोरीहिस्ट्रीशीटरअविनाश गोस्वामीपुलिस कार्रवाईतिल्दा-नेवराधरसींवाखरोराएंटी क्राइम यूनिटचोरी गिरोहगिरफ्तार आरोपीस्विफ्ट डिजायरस्प्लेंडर बाइकजेवरात चोरीRaipurburglaryvehicle thefthistory-sheeterAvinash Goswamipolice actionTilda-NevraDharsivaKharoraAnti-Crime Unittheft gangarrested accusedSwift DzireSplendor bikejewelry theftछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





