छत्तीसगढ़
आरक्षण मुद्दा: CG कांग्रेस ने की सभी समाजों को महारैली में शामिल होने की अपील
Nil dhankar
29 Dec 2022 11:48 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर अब कांग्रेस ने आर पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 3 जनवरी को आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए सभी समाज प्रमुखों को पत्र लिखा है। मरकाम ने अपने पत्र में आरक्षण के पक्ष में सभी समाज से समर्थन मांगा है और लिखा है कि प्रदेश वासियों के हित में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन अधिकार रैली में आप सब आमंत्रित हैं।
बता दें कि राज्य सरकार ने एससी एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 76% प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया। इसे विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित किया गया। अब तक राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विधेयक पर दस्तखत नहीं किया है। इस वजह से आरक्षण पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर ही कांग्रेस ने महारैली का ऐलान किया है।
Next Story





