छत्तीसगढ़

आरक्षण मामला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बीजेपी करेगी प्रदर्शन

Nil dhankar
8 Oct 2022 8:28 AM IST
आरक्षण मामला: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बीजेपी करेगी प्रदर्शन
x

रायपुर। आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा का तीन संभागों में आज महाआंदोलन है. भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा की अगुवाई में भाजपाई बस्तर, दुर्ग और सरगुजा में चक्काजाम करेंगे और ST वर्ग के 32% आरक्षण को यथावत रखने की मांग उठाएंगे.

हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण को रद्द किया है. प्रदेश में अब तक कुल 58 प्रतिशत आरक्षण लागू था. इसमें एसटी 32, एससी 12 और ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण था. हाईकोर्ट के आदेश का बड़ा असर हुआ है. एसटी वर्ग का आरक्षण 32 से घटकर 20 प्रतिशत रह गया है. भाजपा इसे कांग्रेस सरकार की नाकामी बता रही. इसे लेकर आज भाजपाई बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करेंगे.

Next Story