छत्तीसगढ़

नदी में डूबे फार्मासिस्ट की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Nilmani Pal
8 Nov 2022 10:12 AM IST
नदी में डूबे फार्मासिस्ट की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
x
रायपुर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट डूब गया जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामला जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक का है।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल टीम छोटी नाव से इंद्रावती नदी पार कर नक्सल प्रभावित गांव कौशलनार गई हुई थी। वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम नाव बीच नदी में पलट गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी पार कर अपनी जान बचा ली। लेकिन, फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक नदी में डूब गए। इलाके के ग्रामीणों और स्टाफ ने इसकी सूचना जिले के अफसरों और थाना के जवानों को दी। आज सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और फार्मासिस्ट को ढूंढने का प्रयास कर रही है.

Next Story