छत्तीसगढ़
गणतंत्र दिवस 2026: छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद करेंगे ध्वजारोहण
Shantanu Roy
21 Jan 2026 7:12 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी इस आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायक बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (GENCOR-35/6320/2025-GAD-5-Part (5)) के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि गणतंत्र दिवस का आयोजन संबंधित जिले में नामित मुख्य अतिथि की उपस्थिति में किया जाएगा और कार्यक्रम का निर्धारण उनके परामर्श से किया जाएगा। सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि आयोजन की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामय ढंग से सुनिश्चित करें।
आदेश के अनुसार, बिलासपुर जिले में स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। दुर्ग जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साह, बस्तर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सरगुजा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा रायगढ़ में मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में दयालदास बघेल, बीजापुर में केदार कश्यप, कबीरधाम में लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में श्याम बिहारी जायसवाल और कोरबा में ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। बलरामपुर-रामानुजगंज में टंकराम वर्मा, दंतेवाड़ा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और बालोद में गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेंगे। गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं राजेश अग्रवाल, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि होंगे। सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी को यह दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, कांकेर में सांसद महेश कश्यप, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे। कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, मुंगेली में विधायक पुत्रूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक राजेश मूणत एवं किरण देव को मुख्य अतिथि बनाया गया है। सुकमा जिले के लिए भी मुख्य अतिथि की व्यवस्था राज्यपाल के नाम से आदेशानुसार की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस समारोह संविधान की गरिमा, देशभक्ति और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाए। आदेश पर उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
Tagsगणतंत्र दिवस 2026छत्तीसगढ़ शासनसामान्य प्रशासन विभागध्वजारोहण कार्यक्रममुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजिला मुख्यालयमुख्य अतिथि सूचीGAD आदेशरायपुर न्यूजRepublic Day 2026Chhattisgarh GovernmentGeneral Administration DepartmentFlag Hoisting CeremonyChief Minister Vishnudev SaiDistrict HeadquartersChief Guest ListGAD OrderRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





