छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि

jantaserishta.com
2 Feb 2022 8:17 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से पदोन्नति में आरक्षित वर्ग के आरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की और संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि आरक्षित वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के मांगों एवं समस्याओं पर सामाजिक संगठनों एवं पदाधिकारियों से विचार-विमर्श एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी आरक्षित वर्ग की मांगों और समस्याओं के संबंध में गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है। कमेटी के सुझाव के आधार पर राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
प्रतिनिधि मण्डल ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री से राज्य में विभिन्न विभागों विशेषकर शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, इससे आरक्षित वर्ग का हित प्रभावित होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा राज्य में आरक्षित वर्ग के संवैधानिक अधिकारों का नहीं होने दिया जाएगा हनन

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story