छत्तीसगढ़
क्षतिग्रस्त राइजिंग मेन लाइन का मरम्मत कार्य शुरू, शाम पानी सप्लाई रहेगी बाधित
Nil dhankar
27 March 2023 10:14 AM IST

x
रायपुर। फिल्टर प्लांट के पास 1200 एम एम क्षतिग्रस्त राइजिंग मेन लाइन का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य आज दिनभर चलेगा।इस वजह से शहर की,10 टँकियों से आज शाम पेयजलापूर्ति नहीं होगी । 28 की सुबह भी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
मरम्मत का कार्य करने के कारण डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर ओवरहेड टंकियों से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेगी। शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
Next Story





