छत्तीसगढ़

प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की अंतिम यात्रा निकली

Nilmani Pal
24 Dec 2025 10:46 AM IST
प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की अंतिम यात्रा निकली
x

रायपुर। प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी और इसे राजकीय सम्मान के साथ अंजाम दिया जाएगा। साहित्य जगत और उनके प्रशंसकों के लिए यह दिन गहरी शोकपूर्ण क्षण है, जबकि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार, सांस लेने में कठिनाई के कारण विनोद कुमार को दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसी दौरान आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। शुक्त प्राध्यापक को रोजगार के रूप में चुनकर अपना पूरा ध्यान साहित्य सृजन में लगाया था। वे हिंदी भाषा के एक साहित्यकार रहे, जिन्हें हिंदी साहित्य में उनके अनूठे और सादगी भरे लेखन के लिए जाना जाता है। हिंदी साहित्य में अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए गए। विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।


Next Story