छत्तीसगढ़

महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

Shantanu Roy
10 Feb 2023 4:06 PM GMT
महोत्सव में नामी कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा
x
छग
अम्बिकापुर। 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, छॉलीवुड व भोजपुरी के नामी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता, पतंग उत्सव, तीरंदाजी व एडवेंचर स्पोट्र्स का रोमांच भी रहेगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पर 14 फरवरी को मशहूर बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन, छत्तीसगढ़ी गायक पद्मअनुज शर्मा, सुमेधा करमहे, मान्या नारंग, छत्तीसगढी़ लोक गायक नितिन दुबे, संजय सुरिला की प्रस्तुति होगी। 15 फरवरी को भोजपुरी गायक पवन सिंह, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो, इंडियन कॉमेडियन सुनिल पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू, जशमीत कौर, लिटिल चैंप गायक प्रियांशु मिश्रा तथा 16 फरवरी को वॉलीवुड सिंगर दलेर मेंहदी, छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चन्द्राकर, जसगीत गायक दिलीप षडंग़ी, रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख, सूफी गायक नासिर व निन्दर, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोरिक चन्दा महोत्सव में रंग जमाएंगे। इसके साथ ही फूड जोन, करमा-शैला, सामूहिक विवाह, विभागीय स्टॉल, मेला शॉप, मेला, कटपुतली डांस, डांस स्टेज, स्कूल बच्चों का डांस, कत्थक डांस, तिब्बती डांस, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।
Next Story