छत्तीसगढ़

जामपानी से दुलदुला सड़क का 3.81 करोड़ रुपये लागत वाला नवीनीकरण कार्य प्रगति पर

Shantanu Roy
11 Oct 2025 10:42 PM IST
जामपानी से दुलदुला सड़क का 3.81 करोड़ रुपये लागत वाला नवीनीकरण कार्य प्रगति पर
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। जामपानी से दुलदुला सड़क का नवीनीकरण कार्य 3 करोड़ 81 लाख 13 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह 17.22 किलोमीटर लंबी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रही है और वर्षा समाप्त होने के उपरांत शेष निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों और पुल-पुलिया के इस व्यापक विकास से ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार की संभावना बढ़ रही है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार के अवसर भी ग्रामीण इलाकों तक आसानी से पहुंचेंगे। स्थानीय उत्पादों और कृषि वस्तुओं का विपणन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अधोसंरचना विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जिले के दूरस्थ अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।


प्रदेश में सड़क परियोजनाओं का व्यापक विस्तार ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जामपानी से दुलदुला सड़क का नवीनीकरण ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है। जशपुर जिले में पीएमजीएसवाई के तहत कई अन्य सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य भी चल रहा है। कुल 13.63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधा दर्जन से अधिक सड़कों को स्वीकृति मिली है। इनमें फरसाटोली से करवाजोर, जुमाइकेला बाजारडांड से खेदाटोली, जड़ासर्वा से डूमर टोली जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा और कृषि उत्पादों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा तक पहुंच सुलभ बनेगी। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ग्रामीण किसानों
को फसल बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। स्थानीय कारीगर और छोटे व्यवसायी भी अपने उत्पादों को बेहतर बाजार में बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमेशा विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना कार्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं। सड़क निर्माण से न केवल ग्रामीण जीवन सुगम होगा बल्कि प्रदेश की समग्र अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा।
Next Story