छत्तीसगढ़

PMGSY अंतर्गत 8 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण

Nilmani Pal
9 Nov 2025 2:43 PM IST
PMGSY अंतर्गत 8 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण
x

बलौदाबाजार। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछने से सुविधाजनक आवागमन के साथ विकास को गति मिल रही हैं। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 8 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण किया गया हैं।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से पुरेनाखपरी लम्बाई 5.90 किलोमीटर लागत 161.95 लाख, 3 टी 10 से ढनढनी लम्बाई 5.16किलोमीटर लागत 143.47लाख,पड़कीडीह से टेकरी लम्बाई 7.85किलोमीटर लागत 71.56लाख, सेमरिया से एमडीआर 0.78किलोमीटर लागत राशि 5.79 लाख, सूरजपुरा से एमडीआर लम्बाई 0.52 किलोमीटर लागत राशि 3.90 लाख,एल 29 बोरसी से पाटन लम्बाई 1.43 किलोमीटर लागत राशि 0.27 लाख,सुमा से तरेंगा लम्बाई 2.70 किलोमीटर लागत राशि 20.24 लाख एवं डुमरपाली से छतवन लम्बाई 5.15 किलोमीटर लागत राशि 159.58 लाख से सड़क नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है।

Next Story