छत्तीसगढ़

अलग चीज है धर्म और पॉलिटिक्स : मल्लिकार्जुन खड़गे

Nilmani Pal
8 Sept 2023 5:18 PM IST
अलग चीज है धर्म और पॉलिटिक्स  : मल्लिकार्जुन खड़गे
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को देखते हुए राज्य में नेताओं के दौरे बढ़ गए है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल हुए। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच को संबोधित किया। जिसके बाद सनातन धर्म के विवाद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

खरगे ने कहा कि मैं किसी के धर्म के बारे में बोलने यहां नही आया हूं। धर्म और पॉलिटिक्स अलग चीज हैं। इसे मिक्स करने की जरूरत नहीं। मैं इस पर बहस नहीं करना चाहता। मणिपुर हिंसा को लेकर खरगे ने कहा कि मणिपुर हिंसा पर सरकार क्यों ध्यान नहीं देती। पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। इस दौरान वे राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल हुए। जहां उन्होंने मंच को संबोधित किया।

Next Story