छत्तीसगढ़

रायपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर, कोरोना संक्रमण की दर में आई गिरावट

Nil dhankar
18 Jan 2022 9:03 AM IST
रायपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर, कोरोना संक्रमण की दर में आई गिरावट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बु​लेटिन के अनुसार रायपुर में संक्रमण दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में भी हालात सुधर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4574 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मुकाबले ज्यादा 5396 मरीज स्वस्थ हुए।

वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजधानी रायपुर के आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 19.69% रही जो रविवार के मुकाबले 10 प्रतिशत की कमी देखी गई। ज्यादातर मरीज घर में रहकर ही इलाज करवा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत से कम है।


Next Story