छत्तीसगढ़
कथावाचक को रेप केस में राहत, लेकिन इस मामले के कारण अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे
jantaserishta.com
9 Aug 2026 1:30 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से दुष्कर्म के मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। हालांकि, धोखाधड़ी के अलग मामले में धारा 420 के तहत जमानत नहीं मिलने के कारण शास्त्री फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे और न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने यह आदेश पारित किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तथ्य को महत्वपूर्ण माना कि घटना के करीब तीन साल बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने और आरोपी के लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रहने को भी जमानत पर विचार करते समय ध्यान में रखा गया।
नरेंद्र नयन शास्त्री पर बागबाहरा थाना क्षेत्र में भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(i), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वे चावल के दानों से भविष्यवाणी करने वाले कथावाचक के रूप में चर्चित रहे हैं।
अभियोजन के अनुसार, पीड़िता आंखों की बीमारी से परेशान थी और इलाज के सिलसिले में उसका परिवार आरोपी के संपर्क में आया था। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र भी पेश कर दिया है। हालांकि दुष्कर्म प्रकरण में जमानत मिलने के बावजूद 420 के अलग मामले में राहत नहीं मिलने से शास्त्री की जेल से तत्काल रिहाई का रास्ता साफ नहीं हुआ है।
Tagsकथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्रीनरेंद्र नयन शास्त्रीछत्तीसगढ़ हाईकोर्टNarrator Narendra Nayan ShastriNarendra Nayan ShastriChhattisgarh High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





