
x
छग
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित ‘भारतीय गोधन‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक करीब सौ वर्ष पूर्व लिखी थी। इसका पुनः प्रकाशन किया गया है। साथ ही उन्होंने श्री भागवत जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘कोटवार’ का विमोचन किया।आभार कार्यक्रम मे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोटवार सम्मेलन मे कोटवार पुस्तक का विमोचन किया । यह पुस्तक कोटवार के जीवन से संबंधित ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह राजस्व कार्यो के साथ साथ आम ग्राम्य जीवन के कहानियों का संग्रह हैं । इस पुस्तक को कोटवार संघ के अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने इस कोटवार आधारित रचना को माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया ,इस कार्यक्रम मे उपस्थित मंत्री गणो यथा राजस्व मंत्री, पंचायत मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,नंद कुमार साय जी, अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगणो ने इस रचना पर अपनी सकारात्मक अभिव्यक्ति दी । इस पुस्तक को मूल रूप मे भागवत जायसवाल (संयुक्त कलेक्टर) ने लिखा है। इस पुस्तक का उद्देश्य ग्राम्य जीवन मे कोटवार की भूमिका को इंगित करना है।
Tagsभारतीय गोधन पुस्तककोटवार पुस्तकछत्तीसगढ़भूपेशबघेलIndian Godhan BookKotwar BookChhattisgarhBhupesh Baghel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





