छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में रिश्तेदारों की पिटाई, आरोपित फरार

Nil dhankar
19 March 2022 10:50 AM IST
जमीन विवाद में रिश्तेदारों की पिटाई, आरोपित फरार
x

जशपुर। जशपुर जिले से मारपीट की वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते युवक ने अपने तीन रिश्तेदारों की पिटाई कर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये मामला बछरांव गाँव का है.

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है. इस वारदात में महिला को भी चोट आई है. फ़िलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


Next Story