छत्तीसगढ़

परिजनों ने बेटे और बहू को पीटा, 2 साल पहले किया था प्रेम विवाह

Nilmani Pal
2 Jun 2022 4:50 AM GMT
परिजनों ने बेटे और बहू को पीटा, 2 साल पहले किया था प्रेम विवाह
x

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले ड्राइवर ने प्रेम विवाह किया है। इसके कारण आए दिन विवाद होता था। इससे महिला अपने मायके चली गई। युवक पत्नी को समझाकर वापस घर लाया तो पिता और भाई ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के कल्लूबाड़ा में रहने वाले अरविंद मसीह ड्राइवर हैं। दो साल पहले उन्होंने जरहाभाठा में रहने वाली मनीषा मसीह से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद मनीषा उसके साथ रह रही थी।

प्रेम विवाह के कारण अरविंद के परिवार वाले नाराज रहते थे। 10 मई को घरेलू विवाद के कारण मनीषा अपने मायके जरहाभाठा चली गई। मंगलवार की रात 11 बजे अरविंद अपनी पत्नी को समझाकर सास ममता मसीह के साथ घर लेकर आए। यहां पर उसके चाचा प्रेमप्रकाश, भाई प्रवीण और पिता प्रेम मसीह ने मनीषा को लेकर आने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने अरविंद को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उन्होंने मनीषा से भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story