छत्तीसगढ़

रिश्तेदार पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, केस दर्ज

Shantanu Roy
30 May 2026 10:04 PM IST
रिश्तेदार पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, केस दर्ज
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में एक कारोबारी ने अपने रिश्तेदार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को उसका बेटा बताने और संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला धमधा नाका स्थित कृषि उपज मंडी में फल व्यवसाय से जुड़े कारोबारी कैलाश माखीजा से संबंधित है। उन्होंने न्यायालय में दायर आवेदन में बताया कि आरोपी मुकेश लालवानी उनका रिश्तेदार है। आरोप के मुताबिक, मुकेश के पिता के निधन के बाद उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसके चलते कैलाश माखीजा उसे अपने साथ दुर्ग ले आए और अपने कारोबार से जोड़ लिया।
शुरुआती दौर में मुकेश व्यवसाय में सहयोग करता था, लेकिन बाद में कारोबारी को जानकारी मिली कि वह ग्राहकों और व्यापारियों से दुकान के नाम पर राशि ले रहा है और उसे कारोबार में जमा नहीं कर रहा है। इससे आर्थिक नुकसान होने पर उसे काम से अलग कर दिया गया। इसके बाद मुकेश ने मंडी क्षेत्र में अपनी अलग दुकान शुरू कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कारोबार से अलग होने के बाद भी मुकेश उनके बारे में गलत जानकारी फैलाता रहा। कुछ व्यापारियों ने उन्हें बताया कि मुकेश खुद को उनका बेटा बताकर परिचय देता है। जब इस संबंध में उससे पूछताछ की गई तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसने अपने दस्तावेजों में कैलाश माखीजा का नाम पिता के रूप में दर्ज करा लिया है और भविष्य में उनकी संपत्ति तथा व्यवसाय पर अधिकार जताएगा।
कैलाश माखीजा के अनुसार, दस्तावेजों की जांच कराने पर पता चला कि आरोपी ने आधार कार्ड और बैंक खाते में अपना नाम बदलकर मुकेश माखीजा कर लिया है। साथ ही पिता के नाम के स्थान पर कैलाश माखीजा का नाम दर्ज कराया गया है। जबकि उसके मूल दस्तावेजों में उसका नाम मुकेश लालवानी और पिता का नाम श्रीचंद लालवानी दर्ज है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर निगम राजनांदगांव के जन्म रिकॉर्ड में मुकेश का जन्म 25 अप्रैल 1990 को श्रीचंद लालवानी के पुत्र के रूप में दर्ज है। इसके अलावा स्कूल रिकॉर्ड में भी उसके माता-पिता के नाम श्रीचंद लालवानी और कंचन लालवानी दर्ज हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कभी भी मुकेश को कानूनी रूप से गोद नहीं लिया।
कैलाश माखीजा ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दस्तावेजों में सुधार और पुराने लेन-देन का हिसाब मांगा तो आरोपी ने उनके और उनके बेटे अंकित माखीजा के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मरवाने की धमकी दी। इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने दिसंबर 2023 में मोहन नगर थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश के बाद अब पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदुर्ग समाचारकैलाश माखीजामुकेश लालवानीफर्जी दस्तावेजसंपत्ति विवादमोहन नगर थानाधोखाधड़ी मामलाजालसाजीकोर्ट आदेशसंपत्ति हड़पने का आरोपDurg NewsKailash MakhijaMukesh Lalwanifake documentsproperty disputeMohan Nagar Police Stationfraud caseforgerycourt orderallegation of property grabbingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story