छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता प्रेस के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने स्वागत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

Shantanu Roy
15 Aug 2022 2:42 PM GMT
जनता से रिश्ता प्रेस के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने स्वागत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
x
छग

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आज स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जनता से रिश्ता मिड-डे समाचार-पत्र के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता और राजनीतिक संपादक जाकिर घुरसेना ने राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अधिकारी, पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राज्यपाल अनुसुईया उइके को स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल ने भी विशिष्ट अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राज्यपाल से आज पुलिस पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सभी पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल सुश्री उइके से अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सुश्री कश्यप को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने आकर्षि कश्यप को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगली बार अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाना।









Next Story