छत्तीसगढ़

बीजेपी और जोगी कांग्रेस का रिश्ता वर्षों पुराना, आज खुलकर स्वीकार किए: भूपेश

Admin2
1 Nov 2020 5:31 AM GMT
बीजेपी और जोगी कांग्रेस का रिश्ता वर्षों पुराना, आज खुलकर स्वीकार किए: भूपेश
x

रायपुर (जसेरि)। मरवाही उपचुनाव में जेसीसीजे के भाजपा को समर्थन देने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे वर्षों का रिश्ता बताया है। मुख्यमंत्री ने मनेंद्रगढ़ में पत्रकारों से चर्चा की। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दोनों पार्टियों के मध्य सांठगांठ वर्षों पुरानी है। आज खुलकर सामने आ गई है। पहली बार अमित जोगी और डॉ. रमन सिंह ने इस बात को खुलकर स्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को जेसीसीजे नेता धर्मजीत सिंह की डॉ. रमन सिंह से बंद कमरे में चर्चा हुई थी। आज सुबह ही जनता कांग्रेस छग (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने मरवाही उप चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। साथ ही जनता से भी कांग्रेस के विरुद्ध मतदान की अपील की है।

मरवाही का मन भाजपा के संग:अग्रवाल : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मरवाही का मन भाजपा के संग है। हमें विश्वास है मरवाही में हमारी जीत तय है। भाजपा को जनता से मिल रहे समर्थन से कांग्रेस भयभीत है। यही कारण है कि कांग्रेस अब मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये कुछ भी कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद अरूण साव,पूर्व मंत्री अजय अग्रवाल,विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह सहित स्टार प्रचारक व पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मरवाही में आज थम जाएगा प्रचार का शोर

मरवाही विधानसभा उपचुनाव में एक नवंबर की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार करेंगे। दो नवंबर को मतदान दल को चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। तीन नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी। पिछले एक सप्ताह से मरवाही में कांग्रेस और भाजपा का प्रचार जोरों से चल रहा है। दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में डेरा डाले हुए हैं। तीन दिनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने उपचुनाव में प्रचार की डोर थामी हुई थी। दोनों ही शनिवार को वापस राजधानी लौट गए।

Next Story