छत्तीसगढ़

सोनिया गांधी से मुलाकात: ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को नकारा, दिल्ली से सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये बड़ा बयान

jantaserishta.com
11 July 2021 1:15 PM IST
सोनिया गांधी से मुलाकात: ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को नकारा, दिल्ली से सीएम भूपेश बघेल ने दिया ये बड़ा बयान
x

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद ढाई साल में मुख्यमंत्री बदलने की खबरों को किया खारिज। भूपेश बघेल ने इस ख़बर को महज कयास बताया। भूपेश बघेल ने कहा पार्टी के कहने पर मैंने शपथ ली थी और पार्टी जब कहेगी हट जाऊंगा।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रायपुर से शिमला रवाना हुए थे। सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट में जाने से पहले कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रतिनिधि के रूप में उनके गृह ग्राम में अंत्येष्टि में हम लोग शामिल होंगे। उधर, सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story