छत्तीसगढ़

शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् स्कूलों में की जा रही है नियमित मॉनिटरिंग

Shantanu Roy
17 Oct 2025 10:41 PM IST
शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् स्कूलों में की जा रही है नियमित मॉनिटरिंग
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा गुणवत्ता पर दिए गए निर्देश और शासन/उच्च कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना है। श्री मिश्रा ने बताया कि जिले के समस्त अधिकारियों के मध्य विकासखंडवार और
विकासखंड
स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल समन्वयकों के बीच सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षक समय पर शाला उपस्थित हों, शाला समय का पालन करें और शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, इस पर निगरानी रखी जा रही है। विलम्ब से शाला आने या समय पूर्व शाला छोड़ने वाले शिक्षकों को ‘कारण बताओ’ सूचना पत्र जारी कर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले में सतत मॉनिटरिंग के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला आलबरस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि सहायक शिक्षक श्री विनोद कुमार साहू समय से एक घंटा पूर्व बच्चों को शाला बुलाकर नवोदय परीक्षा की तैयारी करा रहे थे। इसी तरह सहायक शिक्षक सुश्री रेखा ठाकुर भी समय पूर्व बच्चों को बुलाकर परीक्षा की तैयारी करा रही थीं। यह देखा गया कि ऐसे कार्य केवल छात्रों के हितार्थ किए जा रहे हैं और शिक्षकों की मेहनत एवं समर्पण सराहनीय है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुछ मीडिया में प्रकाशित समाचार, जिसमें शिक्षकों की ‘ज्यादातर गैरहाजिरी’ का उल्लेख किया गया, पूर्ण रूप से भ्रामक है। वास्तव में अधिकांश शिक्षक अनुशासन और शिक्षा गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं और छात्रों के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं। ऐसे समर्पित कर्मचारियों की सराहना करने के पीछे उद्देश्य यह है कि अन्य
शिक्षक
भी उनके कार्यों का अनुसरण करें और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा गुणवत्ता अभियान केवल अनुशासन और उपस्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों की बेहतर तैयारी और परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने वाले शिक्षकों की भी पहचान करता है। भविष्य में ऐसे समर्पित शिक्षकों की सराहना और प्रोत्साहन जारी रहेगा। इस कार्यवाही के माध्यम से यह संदेश सभी शिक्षकों तक पहुँचाया जा रहा है कि वे शाला समय का पालन करें और शिक्षा गुणवत्ता को प्राथमिकता दें। जिले में निरंतर निरीक्षण, मॉनिटरिंग और समर्पित कर्मचारियों की सराहना से शिक्षा के स्तर को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story