
x
छग
Durg. दुर्ग। किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु 31 अक्टूबर तक अंतिम तिथि है। इस वर्ष धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर 2025 तक एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसके लिए विगत कई महीनों से समितियों में च्वाईस सेंटर के द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन का कार्य चल रहा है। जिला दुर्ग के अंतर्गत नवीन पंजीयन हेतु 1618 किसान शेष है तथा 3009 किसान ऐसे है जिनकी व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार संस्था की भूमि, सह-खातेदार, शासकीय पट्टेदार, नाबालिक खातेदार से संबंधित समस्याओं के कारण जिन किसानों का पंजीयन लंबित था, उनका एग्रीस्टेक पोर्टल में निराकरण करा लिया गया है, वे किसान अब समिति / च्वाईस सेंटर से अपना पंजीयन करा सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने नजदीकी समिति से संपर्क कर सकते है। किसानों से अपील की गई है कि जिन किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया है वे शीघ्र अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति या च्वाईस सेंटर में उपस्थित होकर धान पंजीयन का कार्य पूर्ण कराएं ताकि समर्थन मूल्य के अंतर्गत अपना धान समितियों में बेचने में असुविधा ना हो।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





