छत्तीसगढ़

लाल आतंक: 3 आदिवासियों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों का तांडव

jantaserishta.com
7 Jan 2022 8:31 AM IST
लाल आतंक: 3 आदिवासियों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों का तांडव
x

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने क्रूरता की हदें पार कर दी. दरअसल यहां नक्सलियों ने पहले जन अदालत लगाई, उसके बाद इसमें शामिल हुए 3 आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी. इसमें 2 युवक और 1 युवती की हत्या की गई है. नक्सलियों ने मृतकों पर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाया है.

घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के इडिनार में हुई. जहां नक्सलियों ने महिला मांगी और कमलू पूनम और सहित एक पुरुष पर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाया. साथ ही मौत की सजा सुनाते हुए ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी निर्मम हत्या कर दी.
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गंगालूर के लोगों को दी. बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि घटना के संबंध में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अभी जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story