छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से खत्म हो रहा लाल आतंक, इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
jantaserishta.com
6 Sept 2024 1:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
5 लाख रुपए का इनाम था.
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर से इनामी नक्सली दंपति के सरेंडर किए जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि इन नक्सली दंपति पर 5 लाख रुपए का इनाम था। दोनों ने SP प्रभात कुमार के सामने सरेंडर किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। साथ ही, कई नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से लगातार बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसपमर्पण कर रहे हैं। इससे पहले सुकमा जिले में 2 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया था।
आत्मसमर्पण किए गए दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इतना ही नहीं दोनों नक्सली कई बड़े नक्सली हमले में शामिल भी रहे हैं। बता दें कि जिला बल और CRPF द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई थी। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली 2021 में हुए टेकलगुड़ा हमले में भी शामिल थे। इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने उपरांत शासन की पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जाएगा।
बता दें कि सुकमा पुलिस द्वारा पुना नर्कोम नाम के अभियान के माध्यम से नक्सल संगठन से जुड़े युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने तमाम कवायद की जा रही है, जिसका नतीजा है कि लगातार नक्सली संगठन छोड़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Tagsनारायणपुरनारायणपुर न्यूज़नक्सली दंपतिनक्सलीनक्सली सरेंडरNarayanpurNarayanpur NewsNaxalite coupleNaxaliteNaxalite surrender
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





