छत्तीसगढ़
रायपुर में रेड रूम टेक्नो पार्टी, सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार जारी
jantaserishta.com
14 May 2026 6:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार रेव पार्टी का चलन बढ़ते जा रहा है। हाल ही में रायपुर में ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ कार्यक्रम को लेकर भारी बवाल हुआ था। वहीं अब राजधानी रायपुर में खुलेआम सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। इस रेव पार्टी का सोशल मीडिया में प्रचार करने के लिए नाबालिग लड़कियों का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि, रेड रूम टेक्नो पार्टी में नशा परोसने की भी तैयारी की जा रही है और पार्टी को अश्लील अंदाज में प्रमोट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आने के बाद से ही इस पार्टी के आयोजन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई नाबालिग लड़कियों के वीडियो सामने आए हैं, जिसमे इस रेव पार्टी और रेड रूम के बारे में प्रचार किया जा रहा है। अब देखना ये होगा कि, पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।
हाली में रायपुर में सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ कार्यक्रम को लेकर भारी बवाल मचा था। लुधियाना मूल की संस्था युनीगैदर द्वारा आयोजित इस इवेंट का बजरंग दल ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तेलीबांधा तालाब के पास स्थित कार्यक्रम स्थल को बंद करवाकर आयोजन को पूरी तरह रुकवा दिया था।
शुरुआत में यह कार्यक्रम कटोरा तालाब स्थित नुक्कड़ कैफे में होना था, लेकिन विरोध के डर से आयोजकों ने जगह बदलकर तेलीबांधा के पॉकेट कैफे में कर दी।बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया था कि, ऐसे आयोजनों से लव जिहाद जैसी घटनाओं और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि यहाँ अनजान युवक-युवतियों की दोस्ती कराई जाती है। रायपुर एडीसीपी तारकेश्वर पटेल के अनुसार, सुरक्षा और विरोध को देखते हुए पुलिस ने कैफे बंद करवाकर आयोजन रद्द करवा दिया था। संस्था के संचालक वंश मिगलानी द्वारा शुरू किए गए इस इवेंट में शामिल होने के लिए युवाओं से पैसे भी लिए गए थे।
रायपुर में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर शुरू हुआ यह ट्रेंड फिलहाल विवादों में है। पुलिस ने फिलहाल किसी भी आयोजक के खिलाफ सीधे शिकायत न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन प्रशासन सतर्क है। इससे पहले रायपुर में न्यूड पार्टी के नाम पर हुए सोशल मीडिया प्रचार के दौरान एक बड़ा ठगी नेटवर्क सामने आया था, जिसे देखते हुए इस तरह के अजनबी मिलन समारोहों पर पुलिस और स्थानीय संगठन पैनी नजर रख रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





